पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पुत्र पर जानलेवा हमला करने के आरोप में फरार 6 अन्य आरोपी गिरफ्तार

जे पी शर्मा

बनेड़ा – थाना सर्किल के शोभागपुरा तिराहे पर स्थित एक होटल पर चाय पी रहे।पुर्व पंचायत समिति सदस्य के पुत्र पर सरदारनगर पंचायत प्रशासक के पोत्र और अन्य जनो ने लाठियों और सरियो से अचानक हमला बोल दिया। साथ ही बिच बचाव में आए लोगों के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। हमले के बाद से फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।

करीब चार माह पहले सरदारनगर ग्राम पंचायत द्वारा गाव में महाराणा प्रताप की मुर्ति के निर्माण हैतु कार्य शुरू किया था। जिसका कार्य पुरा होने से पहले ही प्रार्थी पक्ष और आरोपी पक्ष के आपस में कहासुनी हो गई थी। उसके बाद मुर्ति निर्माण पर कोर्ट से रोक लगी होने के साथ ही मुर्ति निर्माण को लेकर के दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। रंजिश के कारण ही 31 मई की दोपहर को   शोभागपुरा तिराहे पर स्थित एक होटल पर अपने मिलने वालो के साथ बैठ कर के चाय पी रहे सत्यनारायण पिता रामलाल तेली पर अचानक लोहे के पाइप उस पर हमला बोल दिया। जिसके कारण तेली के गंभीर चोटें आई थी। घटना के बाद फरार चल रहे आरोपियों मुख्तियार अहमद पिता शकुर मोहम्मद अर्जुन पिता मोहन चौधरी करण पिता मोहन चौधरी   कैलाश पिता जमना लाल माली धीरज पिता भंवर लाल जाट तथा सुनिल पिता लादूलाल माली निवासी सरदारनगर थाना बनेड़ा को गिरफ्तार कर के गुरूवार को न्यायालय में पेश किया । जिन्हें जेल भेज दिया गया।

हमलावरों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे थाना प्रभारी राजुराम काला. हेडकास्टेबल गिरधारी राम सुभाष सिंह. कांस्टेबल अजय सिंह मुकेश कुमार देवराज मनोज कुमार तथा देशराज थाना बनेड़ा शामिल थे।