Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा की कवियत्री सुनीता जागेटिया के काव्य संग्रह का दिल्ली में हुआ...

भीलवाड़ा की कवियत्री सुनीता जागेटिया के काव्य संग्रह का दिल्ली में हुआ विमोचन

भीलवाड़ा की कवियत्री सुनीता जागेटिया के काव्य संग्रह का दिल्ली में हुआ विमोचन

प्रथम काव्य संग्रह ‘‘मन वीथिकाएं’’ में 101 काव्य रचनाओं का संकलन, पूर्व में तीन सांझा संग्रह हो चुके है प्रकाशित

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) साहित्य के क्षेत्र में उभरती भीलवाड़ा शहर की प्रतिभा सुनीता कोगटा जागेटिया के प्रथम काव्य संग्रह ‘‘मन वीथिकाएं’’ का विमोचन दिल्ली में ख्याल साहित्यिक मंच के तत्वावधान में हुआ। विमोचन करने वालों में दिल्ली की पार्षद श्रीमती पिंकी त्यागी, वरिष्ठ रचनाकार सुरेश वशिष्ट, संस्कार भारती के हरियाणा प्रान्तीय अध्यक्ष, केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की सदस्य वरिष्ठ कवियत्री पुष्पा बिसेन, अरूण त्रिवेदी, महेश बिसोरिया, संजीव शुक्ल आदि साहित्य जगत के वरिष्ठजन शामिल थे। विमोचन पूरे देश से पधारे हुए साहित्य मनीषियों की साक्षी में हुआ। अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर सुनीता जागेटिया की इस पुस्तक में जीवन के विभिन्न पहलूओं पर आधारित अलग-अलग तरह की 101 काव्य रचनाओं का संकलन है। इन काव्य रचनाओं के माध्यम से पाठक के मन को छूने का प्रयास भी कवियत्री ने किया है। उन्होंने अपने जीवन में जो महसूस किया ओर जिस तरह की अनुभूतियां हुई उन्हीं भावों को शब्दों में पिरो कर अपनी काव्य रचनाओं में प्रस्तुत किया है। कवियत्री सुनीता जागेटिया ने काव्य संग्रह को अपने पति, पुत्र सहित पूरे परिवार को समर्पित करते हुए कहा कि इन सभी के सहयोग के बिना ये कार्य संभव नहीं होता। इस मौके पर उनके परिवार से पति रामरतन जागेटिया, भतीजी निशिता, तेजल सहित कई परिजन भी मौजूद थे। साहित्यप्रेमियों ने काव्य संग्रह की सराहना करते हुए बेहतरीन रचनाओं के लिए श्रीमती जागेटिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस काव्य संग्रह से पूर्व उनके तीन सांझा संग्रह कुमुदावली, परवाज कलम की एवं काव्य मंथन प्रकाशित हो चुके है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES