बाबा साहब की जयंती पर गूंजी कविता की आवाज, काव्य गोष्ठी में बिखरे विचारों के रंग

भीलवाड़ा में आयोजन, कवियों ने रचनाओं से किया डॉ. भीमराव अम्बेडकर को नमन, प्रतिभाओं का सम्मान

(महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा स्मार्ट हलचल|डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर कोहिनूर सेवा समिति द्वारा नागौरी गार्डन स्थित श्री माहेश्वरी समाज ट्रस्ट में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से बाबा साहब के विचारों और सामाजिक संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कवयित्री शीला टेलर, अभिषेक कोठारी, राजश्री रतावा व रोनी राज सहित कई कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। इस दौरान शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष छीतर मल गेंगट सहित विभिन्न गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही तथा अंत में आभार प्रदर्शन के साथ आयोजन का समापन हुआ।