– अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस थाना भवानीमंडी की लगातार दुसरी कार्यवाही- आरोपी के कब्जे से 02 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा को किया जप्त

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार दूसरी कार्रवाई करते हुए एक अधेड़ को 2 किलो मादक पदार्थ अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थानाधिकारियों को थाना स्तर पर टीम गठित कर अपराधियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अंतर्गत पुलिस थाना भवानीमंडी द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 02 किलो गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

*घटना विवरण:-* 22 अगस्त रेवतीरमन उ.नि. पुलिस थाना भवानीमंडी मय जाप्ता द्वारा अवैध कार्यों की चेकिंग व रोकथाम हेतु दौराने नाकाबंदी पुलिस चौकी पीपल्या के सामने आम रोड पीपल्या से झालावाड़ रोड से एक व्यक्ति प्रभुलाल को डिटेन किये जाकर डिटेनशुदा व्यक्ति प्रभुलाल के कब्जे से 02 किलो गांजा को जप्त किया जाकर आरोपी प्रभुलाल को गिरफ्तार किया गया।

*कार्यवाही पुलिस:-* पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निर्देशन एवं सत्यनारायण गोदारा वृत्ताधिकारी वृत्त भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन में प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमंडी के नेतृत्व में थाना हाजा पर विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा कल 22 अगस्त को नाकाबंदी पुलिस चौकी पीपल्या के सामने आम रोड पीपल्या से झालावाड़ रोड से एक व्यक्ति प्रभुलाल को डिटेन किये जाकर डिटेनशुदा व्यक्ति प्रभुलाल के कब्जे से 02 किलो गांजा को जप्त किया जाकर आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।

आरोपी प्रभुलाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा कहा से खरीदा व किसे देने जा रहा के बारे में अनुसंधान जारी है।

*नाम पता गिरफ्तार शुदा आरोपी:-*
प्रभुलाल पुत्र शंकरलाल जाति मेघवाल उम्र 50 साल निवासी नगीशपुर थाना सुसनेर जिला-आगर मालवा (म.प्र.)

*पुलिस थाना भवानीमंडी टीम विवरण:-*
प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमंडी
रेवतीरमन उ.नि. पुलिस थाना भवानीमंडी
अशोक शर्मा सउनि पुलिस थाना भवानीमंडी
अनुराग सउनि पुलिस थाना भवानीमंडी
विकास कुमार कानि. 285 पुलिस थाना भवानीमंडी
हरिराम कानि.1258 पुलिस थाना भवानीमंडी
देवाराम कानि. 171 पुलिस थाना भवानीमंडी (विशेष भूमिका)
धन सिंह कानि. 967 पुलिस थाना भवानीमंडी