police arrest people
महेन्द्र शर्मा,
वजीरपुर,
पुलिस प्रशासन ने आगामी विधानसभा चुनाव व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना प्रभारी श्रवण कुमार पाठक ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के गिरधर पुत्र अनूप सिंह जाट, रामेश्वर पुत्र रज्जी जाट, सुमेर और दशरथ पुत्र रज्जी जाट निवासी श्यारौली शांति व्यवस्था खराब कर रहे थे।जिनको गिरफ्तार किया गया है। वही न्यायालय में पेश किया गया।