अवैध बजरी खनन पर बर पुलिस का शिकंजा: 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, माइनिंग विभाग को सौंपी कार्रवाई

विशेष अभियान के तहत बर थानाधिकारी मय टीम ने की कार्रवाई, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

अनिल कुमार

ब्यावर/बर। स्मार्ट हलचल|राज्य में सुदृढ़ कानून व्यवस्था स्थापित करने और विभिन्न अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा, राजस्थान, जयपुर) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बर थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने अवैध बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है।

एसपी के निर्देशों पर चला चेकिंग अभियान
जिला पुलिस अधीक्षक (ब्यावर) रतनसिंह (IPS) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ब्यावर) अनुकृति उज्जैनिया (RPS) और पुलिस उप अधीक्षक (वृत्त रायपुर) बंशीलाल पाण्डर के निकटतम सुपरविजन में बर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त व नाकेबंदी तेज की।

इसी दौरान बर थानाधिकारी पन्नालाल (उप निरीक्षक) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी भरकर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर ही रोककर जब्त कर लिया।

माइनिंग विभाग को सौंपी अग्रिम कार्रवाई
जब्ती की कार्रवाई के बाद बर पुलिस ने मामले की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई एवं नियमानुसार जुर्माना तय करने हेतु माइनिंग (खनन) विभाग को सूचित कर दिया है। थानाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि विशेष अभियान के तहत क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन में लिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की यह कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
पन्नालाल (उप निरीक्षक एवं थानाधिकारी), नंदकिशोर सिंह (सहायक उप निरीक्षक), गिरधारी लाल (कांस्टेबल नं. 601)