भीलवाड़ा । भीलवाड़ा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत धमाकेदार कार्यवाही को अंजाम दिया है । इस तरह की प्रभावी कार्यवाही बिजौलिया थाना पुलिस द्वारा की गई है । पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा के खफा 24 घंटे में अलग-अलग कुल 5 कार्यवाहियां की ओर अवैध अफीम डोडा चुरा 227 किलो 320 ग्राम जप्त किया साथ ही अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त कुल 5 लग्जरी कारों को जब्त किया है और दो तस्कर मोहनलाल व जीतराम गिरफ्तार किया है । जब्त अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीबन 34 लाख रूपये बताई गई है ।
एसपी धर्मेन्द्र सिंह के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने का कार्य जारी है और अभियान चलाकर निरंतर भीलवाड़ा पुलिस द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है । अभियान के तहत एएसपी मुख्यालय पारस जैन के निर्देशन में व वृताधिकारी मांडलगढ़ बाबूलाल विश्नोई वृत्ताधिकारी वृत माण्डलगढ के निकटतम सुपरविजन में विशेष टीम गठित की जिसका नेतृत्व बिजौलिया थाना प्रभारी स्वागत पांड्या ने किया ।
पुलिस थाना बिजौलिया द्वारा की गयी कार्यवाही:-
यह है पहली कार्यवाही
दिनांक 21.03.2026 को थाना प्रभारी स्वागत पाण्डया टीम के साथ गश्त पर थे इस दौरान नरेश कुमार सउनि चौकी प्रभारी कास्या ने सुचना दी की एक सफेद रंग की पोलो कार एनएच 27 से आरोली से डाबी की तरफ जा रही है जिसमें अवैध मादक पदार्थ हो सकता है, सुचना विश्वसनीय होने पर थानाधिकारी मय जाप्ता के त्वरित कार्यवाही करने के लिए एनएच 27 केसरंगज कट पर पहुंचे जहां नाकाबंदी शुरू की मुताबिक सुचना के एक सफेद रंग की पोलो कार आरोली की तरफ आई जिसे रूकवाया तो चालक मौके से भागने लगा जिसे पीछा कर पकड़ा और नाम पता पुछा तो अपना नाम मोहनलाल पिता दयालराम जाट उम्र 32 साल निवासी जैवलियों का बास थाना मोखमपुरा जिला जयपुर ग्रामीण होना बताया और कार की नियमानुसार तलाशी ली तो कार में तीन प्लास्टिक के कट्टो में अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा कुल 45.640 किलोग्राम मिला। जिस पर मौके से नियमानुसार कार व अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा को जप्त किया, मौके पर मोहनलाल जाट को गिरफ्तार किया ओर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। उक्त कार्यवाही में नरेश कुमार सउनि व सुनिल बेनिवाल सउनि की विशेष भूमिका रही।
यह है दूसरी कार्यवाही
दिनांक 21.03.2026 की शाम को स्वागत पाण्डया थानाधिकारी को संध्याकालीन गश्त के दौरान नरेश कुमार सउनि प्रभारी चौकी कास्या ने सुचना दी की एक सफेद रंग की फ्रोंक्स कार कास्या से तेज गति से निकली जो संदिग्ध होने पर पीछा कर सरहद चम्पापुर में रूकवा रखा है और चालक को डिटेन कर रखा है जिसमें अवैध मादक पदार्थ हो सकता है आदि सुचना पर थानाधिकारी मय जाप्ता के सरहद चम्पापुर में पहुंचे जहां नरेश कुमार सउनि मय जाप्ता एक सफेद रंग की फ्रोंक्स कार और चालक को डिटने कर रखा था जिसे नाम पता पुछा तो अपना नाम जीतराम पुत्र हरचन्द बैरवा उम्र 30 साल निवासी गागुन्दा थाना बान्दर सिन्दरी जिला अजमेर होना बताया और कार की नियमानुसार तलाशी ली तो कार में तीन प्लास्टिक के कट्टो में अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा कुल 43.740 किलोग्राम मिला। जिस पर नियमानुसार कार व अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा को मौके पर जप्त किया, मौके पर जीतराम बैरवा को गिरफ्तार किया और एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। उक्त कार्यवाही में नरेश कुमार सउनि व कांस्टेबल नरेन्द्र की विशेष भूमिका रही।
तीसरी कार्यवाही में 46 किलो से ज्यादा डोडा चूरा जप्त
दिनांक 22.03.2026 को गोपाललाल सउनि को दौराने रात्रि गश्त सुचना मिली की ग्राम छोटी बिजौलिया में पशु चिकित्सालय के सामने एक आई 20 कार, रंग सफेद क्षतिग्रस्त अवस्था में खडी है सुचना पर सउनि मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे तो एक आई 20 रंग सफेद रंग की क्षतिग्रस्त अवस्था में खडी थी जिसका चालक मौके पर नही मिला जो संदिग्ध है जिसमें अवैध मादक पदार्थ होने पर स्वागत पाण्डया पु.नि. थानाधिकारी मय जाप्ता के छोटी बिजौलिया में पहुंचे जहां एक क्षतिग्रस्त अवस्था में खडी कार की नियमानुसार तलाशी तो कार में तीन प्लास्टिक के कट्टो में अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा कुल 46.440 किलोग्राम मिला। जिस पर नियमानुसार कार व अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा को मौके पर जप्त किया और एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की । उक्त कार्यवाही में कांस्टेबल जितेन्द्र व राजवीर की विशेष भूमिका रही।
लावारिस कार में मिला अवैध मादक पदार्थ
दिनांक 22.03.2026 को सुचना मिली की ग्राम सलावटिया में बैरागी मौहल्ले में एक सफेद रंग की वेन्यू कार खडी है सुचना पर मौके पर पहुंचे जहां एक सफेद रंग की वेन्यू कार खडी हुई थी जो संदिग्ध प्रतीत होने से कार की नियमानुसार तलाशी ली गई तो कार में तीन प्लास्टिक के कट्टो में अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा कुल 46.50 किलोग्राम मिला। जिस पर नियमानुसार कार व अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा को मौके पर जप्त किया जाकर एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया।
उक्त कार्यवाही में एचसी रामसिंह, कांस्टेबल हेमाराम, रवि सिंह की विशेष भूमिका रही।
यह है पांचवी कार्यवाही
पांचवी कार्यवाही में दिनांक 22.03.2026 को कांस्टेबल हेमाराम ने सुचना दी की एक संदिग्ध सफेद रंग की इगनिस कार सलावटिया में खडी है आदि सुचना पर थानाप्रभारी स्वागत पाण्डया मय जाप्ता के त्वरित कार्यवाही हेतु रवाना हुए और मौके पर पहुंचे जहां एक सफेद रंग की इगनिस कार खडी हुई थी जो संदिग्ध प्रतीत हुई कार की नियमानुसार तलाशी ली गई तो कार में तीन प्लास्टिक के कट्टो में अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा कुल 45.450 किलोग्राम मिला। जिस पर नियमानुसार कार व अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा को मौके पर से जप्त किया और एनडीपीएस एक्ट में मृग दर्ज किया। उक्त कार्यवाही में कांस्टेबल हेमाराम व रणजीत की विशेष भूमिका रही।
आरोपियों से पूछताछ जारी बाकी की तलाश
पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनो आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है जिससे की एनडीपीएस से जुड़ी अन्य
कड़िया भी सामने आ सके वही जो आरोपी फरार हुए है उनकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है और जिन्हे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा ।
