भीलवाड़ा । राजस्थान में भारी तादाद में तबादलों का दौर शुरू हो चुका है तबादलों से बैंड हटने के साथ ही कई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इधर से उधर किया जा रहा है जिससे पुलिस विभाग भी अछूता नहीं है । जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है जिसमें 21 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए है जिसके चलते अधिकारियों में हलचल मची हुई है । इसके आदेश पुलिस अधीक्षक कार्यालय भीलवाड़ा से जारी हुए है जिसमें थानाप्रभारी ओर उप निरीक्षक शामिल है । आदेशों के अंतर्गत मेघना त्रिपाठी को साइबर थाने में पदस्थापित किया गया है इसी प्रकार अधिकांश थानों के पुलिस निरीक्षक ओर उप निरीक्षक भी बदले गए है जिसके तहत थानाप्रभारी लोकपाल सिंह को जहाजपुर से सदर थाना, पूरणमल को करेड़ा से मंगरोप, राजकुमार नायक को फूलियाकलां से मांडलगढ़, राजेंद्र से को गंगापुर, प्रहलाद सहाय को रायपुर, रामशरण को साइबर थाने से कारोई, गजेंद्र सिंह को मांडल, दयाराम को करेड़ा, लीलाधर मालवीय को गंगापुर से शाहपुरा, मूलचंद को रायला से बनेड़ा, दिनेश कुमार को फूलियाकलां, गजेंद्र सिंह राठौड़ को सदर थाने से कोटड़ी, मानवेंद्र सिंह को जहाजपुर, ओमप्रकाश कासनियां को शंभुगढ़ से पंडेर, रोहिताश यादव को मांडल से शंभुगढ़, मालीराम को काछोला से अपराध सहायक बनाया है । इसी प्रकार नरेश कुमार को काछोला थाने की ओर उप निरीक्षक बछराज चौधरी का पुलिस लाइन से काछोला थाने में स्थानांतरण हुआ है वही कमलेश कुमार उप निरीक्षक को पंडेर से बडलियास भेजा गया है । पुलिस अधीक्षक सागर राणा द्वारा विभागीय कार्यप्रणाली को पारदर्शी ओर चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए इस तरह का फेरबदल किया गया है।
