श्री त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले को लेकर पुलिस मुस्तैद, एसपी ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

सवाई माधोपुर। स्मार्ट हलचल|श्री त्रिनेत्र गणेश जी लक्खी मेला-2026 को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक, सवाई माधोपुर ने मेला क्षेत्र एवं श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिस जाप्ते की तैनाती का जायजा लिया।एसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाई माधोपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।