अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस थाना भवानीमण्डी की प्रभावी कार्यवाही। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा को किया जप्त

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देसी कट्टे. सहित गिरफ्तार कियापुलिस थाना भवानीमण्डी:- जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार तस्करी को गंभीरता से लेते हुये जिले में सभी थानाधिकारियों को थाना स्तर पर टीम गठित कर आपराधिक प्रवृतियों के बदमाशान को चिन्हित कर अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चला रखा है। जिसके अन्तर्गत पुलिस थाना भवानीमण्डी टीम ने कार्यवाही करते हुये दौरान गश्त अवैध हथियार को अपने कब्जे में रखना व तस्करी करते हुये आरोपी अमन जैन को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा को जप्त करने में सफलता प्राप्त की।

कार्यवाही पुलिस:- जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निर्देशन एवं श्री सत्यनारायण आरपीएस वृताधिकारी वृत भवानीमण्डी के निकटतम सुपरविजन में प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुये इलाका थाना में अवैध कार्य की चेकिंग व रोकथाम में दौरान गश्त बिड़ला कोलेज के सामने से अभियुक्त अमन जैन पुत्र दिनेश कुमार जैन जाति महाजन उम्र 26 साल निवासी ज्ञान विहार भेसोदामण्डी थाना मानपुरा जिला मन्दसौर एमपी के कब्जे से एक देशी कट्टा को जप्त कर गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरण:- 22 मई को कुंवरपाल सिंह स.उ.नि. मय जाप्ता द्वारा अवैध कार्यों की चेकिंग व रोकथाम हेतु दोराने गश्त बिड़ला कोलेज के सामने से अमन जैन पुत्र दिनेश कुमार जैन जाति महाजन उम्र 26 साल निवासी ज्ञान विहार भेसोदामण्डी थाना मानपुरा जिला मन्दसौर एमपी के कब्जे एक अवैध देशी कट्टा को जप्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाकर अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता:-
अमन जैन पुत्र दिनेश कुमार जैन जाति महाजन उम्र 26 साल निवासी ज्ञान विहार भेसोदामण्डी थाना मानपुरा जिला मन्दसौर एमपी

टीम विवरण:-
प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी
कुंवरपाल सिंह स.उ.नि. पुलिस थाना भवानीमण्डी
रवि दुबे कानि. 28 पुलिस थाना भवानीमण्डी (विशेष भूमिका)
महेश कुमार कानि. 1380 पुलिस थाना भवानीमण्डी
सुनील कुमार कानि. 964