अभियान “साइबर शील्ड” में पुलिस थाना भवानी मंडी ने किए 02 आरोपी गिरफ्तार

रणवीर सिंह चौहान

*म्यूल बैंक खाता धारक राहुल बैरागी कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते में डलवाता था साइबर फ्रॉड की राशि*
*आरोपी जिशान साइबर फ्रॉड की राशि की नगद निकासी करके करता था उपयोग*

स्मार्ट हलचल|भवानी मंडी पुलिस ने साइबर फ्रॉड में म्युल खातों का संचालन करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि
*घटना विवरण:*
14 जुलाई को “साइबर शील्ड” अभियान के तहत वीरेंद्र सिंह उ.नि. को सूचना मिली कि *राहुल कुमार बैरागी पुत्र श्री सांवलिया बैरागी, उम्र 18 साल, निवासी आंवली कला, थाना भवानी मंडी* अपने बैंक खाते का म्यूल बैंक खाते के रूप में उपयोग कर रहा है।

जांच में पाया गया कि उक्त व्यक्ति आमजन के साथ म्यूल बैंक खातों के माध्यम से साइबर फ्रॉड कर लाभ प्राप्त करता है और अपने नाम से खुले हुए बैंक खाते को साइबर फ्रॉड के लिए ही उपयोग में ले रहा है।

इस पर राहुल कुमार के खिलाफ *अपराध धारा 318(4), 316(2) BNS 2023 व धारा 66D IT ACT* में प्रकरण दर्ज किया गया।

*पुलिस कार्रवाई:*
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निर्देशन में थाना अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण से *म्यूल बैंक खाता धारक राहुल कुमार बैरागी* व *फ्रॉड राशि को नगद रूप में निकाल कर उपयोग करने वाला आरोपी जिशान अली* को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की।

*गिरफ्तार आरोपी:*
*राहुल कुमार बैरागी* पुत्र सांवलिया बैरागी, जाति बैरागी, उम्र 18 साल, निवासी आंवली कला, थाना भवानी मंडी
*जिशान अली* पुत्र अब्दुल हलीम, जाति मुसलमान, उम्र 18 साल, निवासी सरकारी कुएं के पास, वार्ड नम्बर-23, भवानी मंडी

*टीम में शामिल:* प्रमोद कुमार पु.नि., वीरेंद्र सिंह उ.नि., तेजेंद्र सिंह कांस्टेबल 1379, हरिराम कांस्टेबल 1258

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है