Homeराजस्थानअलवरपुलिस थाना कठूमर में थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में किया...

पुलिस थाना कठूमर में थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में किया पौधारोपण

पुलिस थाना कठूमर में थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में किया पौधारोपण

कठूमर। दिनेश लेखी

कठूमर। स्मार्ट हलचल/थाना परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस थाना कठूमर में थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को पौधारोपण किया गया।

थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि थाना परिसर में नीम, पीपल, शहतूत आदि के पेड़ लगाए गए। पुलिस कर्मियों ने इनकी देखभाल व सुरक्षा का जिम्मा भी लिया। और कहा कि एक वृक्ष हमें ऑक्सीजन देता है। आज जो बरसात की कमी आई है। वह पौधे कम होने से आई है। अगर हम पौधरोपण करेंगे तो वातावरण प्रदूषित नहीं रहेगा। इस समय तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है। प्रदूषण के चलते लोगों को तरह-तरह की बीमारी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पौधे हमें वायू देते हैं तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखता है। वृक्षों के बगैर जन जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इस मौके पर पुलिस थाना स्टाफ मौजूद रहा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES