Homeराष्ट्रीयउत्तरप्रदेशविद्युत कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

उपजिलाधिकारी व कोतवाली प्रभारी ने विधुत सब स्टेशन पहुचकर ली जानकारी

आशीष त्रिपाठी/अश्वनी त्रिपाठी

स्मार्ट हलचल,बिसवा, सीतापुर|विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की हड़ताल शुरू हो गई।
बिसवां में भी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों लेकर आज से हड़ताल शुरू की।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जिले के सभी अधिकारी, कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे। वहीं हड़ताल के दौरान विद्युत संबंधी कार्य बाधित होने की संभावना है। इसको लेकर उपजिलाधिकारी पीएल मौर्य एवं प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता की और उपभोक्ताओं को निर्बाध गति से बिजली प्रदान किए जाने संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कर्मचारियों की निजीकरण न किए जाने, पुरानी पेंशन बहाली, प्रोन्नति, कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने, संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने, बिजली कर्मचारियों व पेंशनरों को पूर्व की भांति रियायती बिजली दिए जाने, उत्तर प्रदेश विद्युत परिषद का पुनर्गठन आदि मांग रखीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -