गंगापुर – पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया पहुंची गंगापुर, सिंधिया राजघराने के गंगा बाईसा मंदिर पर पहुंच कर की पूजा अर्चना। राजसमंद से गंगापुर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया जिनका टपरिया खेड़ी, सहाड़ा, गंगापुर डाक बंगला पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गंगा बाईसा मंदिर पर पहुंच कर पुजारी राधेश्याम शर्मा से वर्तालाप किया, मंदिर, ट्रस्ट व निर्माण कार्यों के बारे जानकारी ली, उसके बाद डाक बंगले पर पहुंची जहां कार्यकर्ताओं में स्वागत किया। इस दौरान सहाड़ा विधायक, पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर, जिला प्रमुख बरजी देवी भील, सहाड़ा प्रधान मांगी कुमारी भील, भाजपा प्रत्याशी रूपलाल जाट,जिला परिषद सदस्य बलवीर सिंह, नंदलाल गुर्जर, नगर अध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय रूईया, नाथू लाल गाडरी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


