Homeराज्यउत्तर प्रदेशआकाशवाणी लखनऊ के लोकप्रिय कार्यक्रम लोकायतन में होगा बिसवां के साहित्यकार सन्दीप...

आकाशवाणी लखनऊ के लोकप्रिय कार्यक्रम लोकायतन में होगा बिसवां के साहित्यकार सन्दीप मिश्र “सरस” के अवधी काव्यपाठ का प्रसारण

आशीष त्रिपाठी

सीतापुर/स्मार्ट हलचल/प्रतिष्ठित आकाशवाणी केंद्र लखनऊ में गत दिवस “लोकायतन” कार्यक्रम में “लोकभाषा कवि गोष्ठी” की रिकॉर्डिंग हुई। जिसमें साहित्यकार सन्दीप मिश्र “सरस” के साथ लखनऊ के वरिष्ठ रचनाकार, सच्चिदानंद तिवारी शलभ और बहराइच के प्रमोद वर्मा साधक भी सम्मिलित रहे। काव्य गोष्ठी का संचालन संदीप सरस ने किया।
रेडियो के लोकप्रिय कार्यक्रम “लोकातयन” में आगामी 5 अगस्त 2024 दिन सोमवार को शाम 6 बजकर 30 मिनट से आकाशवाणी लखनऊ पर इस कार्यक्रम का प्रसारण होगा। इसे मीडियम वेव 747 किलो हर्टज या news on air ऐप पर सुना जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि ‘साहित्य सृजन संस्थान’ के संस्थापक/अध्यक्ष संदीप मिश्र ‘सरस’, साहित्य की विभिन्न विधाओं में अपने लेखन से निरंतर सक्रिय अवदान देते रहे हैं और अपने चर्चित कॉलम विमर्श, संवाद, बेबाक, कलमकार, रचनाकर, सृजन के सारथी, आदि के माध्यम से तमाम प्रतिष्ठित साहित्यकारों, नवोदित प्रतिभाओं से संवाद करते रहते हैं।
आपने बिसवां क्षेत्र की बौद्धिक समृद्धता के लिए साहित्य सृजन संस्थान द्वारा सृजन पुस्तकालय की स्थापना की है।
आपके लेखन में एक और राष्ट्रवादी चेतना के समसामयिक स्वर हैं वहीं दूसरी ओर घर आंगन के रिश्तो की आत्मीयता और सभ्यता संस्कृति की संवेदना से जुड़ा प्रभावी सृजन है। वे अपनी रचनाधर्मिता में जन सरोकारों से सीधा संवाद करते हैं और उनकी रचनाओं में ग्राम्य संस्कृति, पर्यावरण, जन जागरूकता के संदर्भों की चेतना सदैव जीवंत रहती है।
आपकी पुस्तक ‘कुछ गजलें कुछ गीत हमारे’ बेहद सराही गयी और कई महत्वपूर्ण पुस्तकें प्रकाशन के क्रम में हैं। देश की तमाम प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में आपकी रचनाएं प्रकाशित होती रहती है। न्यूज18, आकाशवाणी व दूरदर्शन लखनऊ से आप के काव्य पाठ का प्रसारण होता रहता है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES