पोरवाल किट्टी समूह एवं भारत विकास परिषद मीरा महिला शाखा की ओर से शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल /भवानी मंडी,पोरवाल किट्टी समूह के सौजन्य से एवं भारत विकास परिषद मीरा महिला शाखा, भवानी मंडी के संयुक्त तत्वावधान आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 को स्थानीय कालवा स्थान बालाजी मंदिर के बाहर भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु राहगीरों के लिए शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया।*

*इस अवसर पर प्याऊ का उद्घाटन बालाजी मंदिर के महंत श्री बालक दास जी के करकमलों द्वारा विधिवत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पोरवाल किट्टी एवं भारत विकास परिषद मीरा महिला शाखा के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे और इस जनसेवा कार्य में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई यह प्याऊ विगत 3 माह जून तक लगाई गई है।*

*शाखा अध्यक्ष श्रीमती मालती अग्रवाल ने पोरवाल किट्टी के सभी सदस्यों का इस सराहनीय सहयोग हेतु हृदय से आभार व्यक्त किया तथा ऐसे सामाजिक कार्यों में निरंतर सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया।*

*कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनों को गन्ने के जूस का वितरण किया गया।*

*कार्यक्रम के दौरान संरक्षक मंजू भराड़ीया ,सचिव सुधा फलेट ,कोषाध्यक्ष राजेश बिरला पोरवाल किट्टी क्लब की गंगा गुप्ता आदि कई सदस्य उपस्थित रहे।*