Homeभीलवाड़ापोस मशीन की तकनीकी खामियों से राशन वितरण बाधित, कोटेदार व लाभार्थी...

पोस मशीन की तकनीकी खामियों से राशन वितरण बाधित, कोटेदार व लाभार्थी परेशान

खखरेरू / फतेहपुर|स्मार्ट हलचल|धाता एवं विजयीपुर विकासखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हो रहा राशन वितरण इन दिनों पोस (POS) मशीनों में आ रही तकनीकी खामियों के कारण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मशीनों में लगातार आ रही दिक्कतों से कोटेदारों के साथ-साथ लाभार्थियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, धाता विकासखंड की बड़ी ग्राम सभा कोट में स्थिति सबसे अधिक गंभीर बनी हुई है। यहां राशन वितरण की जिम्मेदारी तीन कोटेदारों को सौंपी गई है, लेकिन पिछले लगभग एक सप्ताह से मशीनों में तकनीकी खराबी के चलते वितरण प्रक्रिया सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है।

कोटेदारों द्वारा लाभार्थियों से फिंगरप्रिंट लगवाकर राशन तो दे दिया जाता है, लेकिन जब स्टॉक रसीद निकाली जाती है तो मशीन में स्टॉक ‘जीरो’ दर्शाया जाता है। ऐसी स्थिति में कोटेदारों को पुनः लाभार्थियों को ढूंढकर दोबारा फिंगरप्रिंट लगवाना पड़ता है, जिससे अनावश्यक भागदौड़ और असुविधा बढ़ रही है।

कोटेदार मोहम्मद मुकीम, बलागत अली एवं मोहम्मद शमीम ने बताया कि “हम लोग जैसे ही फिंगर लगवाकर राशन वितरण करते हैं, बाद में स्टॉक जीरो दिखने लगता है। ऐसे में हमें लाभार्थियों को दोबारा बुलाकर प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है, जिससे काफी परेशानी हो रही है।”

इसी प्रकार विजयीपुर विकासखंड की कुली ग्राम सभा के बदन मऊ में भी मशीनों की तकनीकी खराबी के चलते वितरण कार्य प्रभावित है। कोटेदार भूरा ने बताया कि मशीन की खराबी की शिकायत उच्च अधिकारियों को पूर्व में ही दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

इस संबंध में खाद्य एवं रसद विभाग के तकनीकी इंजीनियर संजय विश्वकर्मा ने बताया कि “पोस मशीनों में ऊपर स्तर से तकनीकी गड़बड़ी आ रही है। जब तक समस्या पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती, तब तक कोटेदारों को राशन वितरण कार्य स्थगित रखने के निर्देश दिए गए हैं।”

तकनीकी खामी के चलते क्षेत्र के सैकड़ों लाभार्थी राशन प्राप्त करने से वंचित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि पात्र परिवारों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular