Homeराजस्थानअलवररक्तदान शिविर के पोस्टर विमोचन

रक्तदान शिविर के पोस्टर विमोचन

पावटा, स्मार्ट हलचल/रक्तदान से बढकर दूसरा कोई पुण्य नहीं है। रक्तदान शिविरों के माध्यम दुर्घटनाग्रस्त लोगों एवं गरीब असहाय लोगों को नया जीवन मिलता है।हर एक स्वस्थ युवा को तीन – चार महीने में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।रक्तदान से बढकर दूसरा कोई पुण्य नहीं है।यह बात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डाॅक्टर देवेन्द्र शर्मा ने शुक्रवार को सेवार्थ संकल्प समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन करते हुए कही। समिति के सदस्य सुशील योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति के सदस्य मोनू चौधरी की पांचवीं पुण्यतिथि पर 6 अक्टूबर रविवार को कस्बे के केशव सागर धर्मशाला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आज सीएचसी प्रभारी डाॅक्टर देवेन्द्र शर्मा व उनकी टीम द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर डाॅ. संतोष वर्मा, डाॅ. मुकेश जाट, डाॅ. खुशबू अग्रवाल, डाॅ. रवि बंसल, सत्यनारायण गौड, ओमप्रकाश विक्रम सैनी, गुलशन सैन सहित सीएचसी स्टाफ एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES