मदन मोहन गर्ग
स्मार्ट हलचल/सवाई माधोपुर।भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक एवम कार्यशाला मगंलवार को लोकसभा कार्यालय होटल अनंता पेलेश में संपन्न हुई।जिला मिडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री मदन दिलावर रहे,अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने की एवम विशिष्ट अतिथि टोंक सवाई माधोपुर के सांसद सुखवीर सिंह जोनापुरियां लोकसभा के सहप्रभारी शैलेंद्र भार्गव लोकसभा के चुनाव संयोजक नरेश बंसल प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रेम प्रकाश शर्मा रहे। कार्यक्रम की शुरवात भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वल कर हुई। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने अपने उद्बोधन में कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को कमर कसकर तैयार रहना है भाजपा कार्यकर्ताओ की पार्टी है और अबकी बार 400 पार के साथ राजस्थान की पूरी 25 लोकसभा की सीट जीतना है और नरेंद्र भाई को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।कार्यकर्ताओ के एक वोट की कीमत हैं जो आज राम मंदिर बना, कार्यकर्ताओं से गांव चलो अभियान का फीड बेक लिया।जिला अध्यक्ष ने बताया की सभी कार्यकर्ताओ को नेमोऐप डाउन लोड कर के मोदी की उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाना चाहिए।गाव चलो अभियान की चर्चा की जिले में सभी जगह दीवार लेखन का कार्य भी करने को कहा गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री उदय सिंह गुर्जर नें किया।इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष , पंचायत समिति के प्रधान , जिला कार्यकारणी सदस्य ,मोर्चो के अध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













