( महेन्द्र नागौरी)
भीलवाड़ा |स्मार्ट हलचल|शहर में आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते गुरुवार, 30 अप्रैल को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। एवीवीएनएल के सहायक अभियंता राम मिलन यादव ने बताया कि सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक 11 केवी कम्युनिटी हॉल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
प्रभावित क्षेत्रों में आर.सी. व्यास सेक्टर 2, 3 और 4, इंदिरा गांधी कम्युनिटी हॉल, आठ दुकानों के आसपास का क्षेत्र, निखिल हॉस्पिटल तथा शिवाजी गार्डन के आस-पास के इलाके शामिल हैं।
विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय में आवश्यक कार्य निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
