जीएसएस कार्य के चलते बायतु, गिड़ा समेत कई क्षेत्रों में बिजली गुल

चिमु धतरवाल

बायतु। स्मार्ट हलचल|जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय, बायतू द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार क्षेत्र में 1 अप्रैल 2026 को निर्धारित शटडाउन रहेगा। इस दौरान सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।प्रेस नोट के अनुसार 132 केवी जीएसएस कानोड पर ट्रांसफार्मर को नो-लोड पर चार्ज करने के कार्य के चलते यह शटडाउन किया जा रहा है। इसके कारण 132 केवी जीएसएस से निकलने वाले 33 केवी फीडर बायतू, कानोड, बाटाडू, खिपसर व गिड़ा क्षेत्र की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लें। साथ ही बताया गया है कि रखरखाव कार्य समय पर पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आमजन को कम से कम असुविधा हो।