ओम नगर, अलीजा नगर सहित आसपास क्षेत्रों में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक कटौती
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागोरी)
स्मार्ट हलचल|शहर के तिलक नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन 132 केवी ग्रिड से जुड़ी नई लाइन के कार्य के चलते 23 अप्रैल को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (अ.वि.वि.नि.नि.लि.) के सहायक अभियंता राममिलन यादव के अनुसार, न्यू 132 केवी लाइन के तकनीकी कार्य के चलते ओम नगर, अलीजा नगर, हैलेड रोड तथा 200 फीट रोड के आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की ।
