(महेन्द्र नागौरी)
13 नवंबर को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई, मयूर स्कूल से राजस्थान पत्रिका प्रेस तक असर
भीलवाड़ा |स्मार्ट हलचल|शहर के पटेल नगर और आसपास के इलाकों में 13 नवंबर को तीन घंटे बिजली कटौती रहेगी। विद्युत निगम के अनुसार 11 केवी मयूर फीडर पर आवश्यक कार्य के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।कटौती से पटेल नगर सेक्टर 2, 3, 4, 5 व 6, मयूर स्कूल, एस टेक स्कूल, राजस्थान पत्रिका प्रेस, बापूनगर जीएचआईएल सेक्टर और सेंट्रल एकेडमी के सामने का क्षेत्र प्रभावित रहेगा। अग्निशमन केंद्र में भी बिजली बंद रहेगी।
सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की है।