Homeभीलवाड़ाबलशाली बालाजी मंदिर आरके कॉलोनी में पौषबड़ा महोत्सव आयोजित

बलशाली बालाजी मंदिर आरके कॉलोनी में पौषबड़ा महोत्सव आयोजित

हनुमानजी भगवान को लगाया 1 हजार किलों पोष बड़े और 101 किलो गाजर के हलवे का भोग

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल/सर्दी के मौसम में पौष के महीने में मनाया जाने वाला पौष बड़ा महोत्सव ऐतिहासिक परंपराओं में से एक है। भीलवाड़ा में यह महोत्सव विशेष उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मंदिरों में आयोजित इस महोत्सव का धार्मिक और सामाजिक महत्व है जहां हजारों श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लेते हैं इसके तहत भीलवाड़ा शहर के आर के कॉलोनी में स्थित बलशाली बालाजी मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमानजी भगवान को 1 हजार किलों पोष बड़े और 101 किलो गाजर के हलवे का भोग लगाया गया। इस दौरान हनुमान चालीस व राम स्तुति का पाठ किया गया। भगवान को भोग लगा कर भक्तों को प्रासाद का वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया हैं। मंदिर पूजारी दीपक कुमार दाधीच ने कहा कि पोष माह के अंतर्गत बलशाली बालाजी मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें भक्तों द्वारा हनुमान चालीस व राम स्तुति का पाठ किया गया। वही भगवान को 101 किलो गाजर का हलवा औऱ 1 हजार एक आलू बड़े का भोग लगाया गया हैं और महाआरती के बाद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES