राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रागपुरा फ्लाईओवर पर खड़े कंटेनर से टकराई बाइक

मामराज मीणा

-दुर्घटना में गंभीर रूप से दो घायलों को चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
-बहरोड से पावटा अपने रिश्तेदार से मिलने आ रहे थे महिला और पुरुष
-घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने पहुंचकर अधिकारियों को दिए निर्देश

स्मार्ट हलचल|विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के पावटा उपखंड में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर पावटा उपखंड क्षेत्र में प्रागपुरा फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला और पुरुष की मौत हो गई। दोनों बहरोड़ की ओर से आ रहे थे। बाइक फ्लाईओवर पर खराब खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को तत्काल राजकीय उप जिला अस्पताल पावटा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रागपुरा थाना अधिकारी भजना राम ने बताया कि मृतकों की पहचान बहरोड़ क्षेत्र के गादोज निवासी अशोक (52) पुत्र लालाराम तथा कविता पत्नी राजपाल यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
मृतक अशोक के भाई पप्पूराम ने बताया कि परिवार में एक रिश्तेदार की डिलीवरी होने पर दोनों पावटा अस्पताल में मिलने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने घटनास्थल का मौका माय ना किया और अधिकारियों को पहुंचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

वीडियो बाइट भजनाराम थानाधिकारी प्रागपुरा