Homeराज्यप्रकाश राज ने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा 420 धोखाधड़ी...

प्रकाश राज ने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा 420 धोखाधड़ी की है, वे लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने की बात कर रही

प्रकाश राज ने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा कि जिन्होंने 420 यानी धोखाधड़ी की है, वे लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने की बात कर रही है। कर्नाटक के चिक्कमंगलूर प्रेस क्लब में बोलते हुए प्रकाश राज ने कहा कि जिन्होंने 420 किया है, वही 400 सीटें लाने की बात करेंगे।

एक्टर प्रकाश राज ने लोकसभा चुनाव 2024 और राजनीतिक दलों के दावों पर तंज कसा है। उन्होंने 400 से ज्यादा सीटें जीतने के दावे को पार्टियों का अहंकार बताया। उन्होंने पार्टियों को अहंकार नहीं करने और होश में आने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में राज में कौन करेगा, इसका फैसला जनता करती है।

 

देश की सरकार जनता चुनती है

भाजपा का नाम लिए बिना अभिनेता प्रकाश राज ने बयान दिया कि जिन्होंने 420 (धोखाधड़ी) की है, वे इस बार के लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने की बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने नारा दिया- अबकी बार 400 पार, 400 से ज्यादा सीटें जीतकर तीसरी बार सरकार बनाएंगे। कांग्रेसी भी कहते हैं कि बहुमत के साथ INDI गठबंधन की सरकार बनाएंगे।

चाहे कोई भी पार्टी हो, कांग्रेस हो या कोई और राजनीतिक दल हो, इस तरह के नारे उनके अहंकार को दर्शाते हैं। लोकतांत्रिक देश में कौन राज करेगा, यह फैसला जनता करती है। राजनीतिक दलों के कहने भर से न चुनाव जीते जाते हैं और न सरकार बनती है।

प्रकाश राज ने कहा कि नेता और पार्टियां एक सीट तभी जीत सकती हैं, जब जनता उन्हें चुन रही हो। अपना वोट दे रही हो। कोई भी राजनीतिक दल यह दावा नहीं कर सकता कि वे सीटें ले सकते हैं। गत 5 फरवरी को एक भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भाजपा 400 सीटें जरूर जीतेगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES