महेंद्र कुमार सैनी
स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुरा के याकुबपुरा (खातोली) गाँव में नवनिर्मित श्री राधा-कृष्ण भगवान मंदिर में डोरा एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 13 जून से हो गया है। यह पांच दिवसीय महोत्सव 17 जून तक चलेगा। आशाराम, विनोद धाकड़, जितेंद्र, गोत्तम, नरेश , चेतन, राकेश आदि के सहयोग से लगभग 50 लाख रुपये की लागत से यह भव्य मंदिर बनवाया गया है।
महोत्सव का कार्यक्रम:13 जून विशाल भव्य कलश यात्रा के साथ महोत्सव का आगाज हुआ। इस दौरान यज्ञारंभ, गणपति पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।16 जून रात्रि में विशाल भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के नामी भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। •17 जून मुख्य आयोजन के तहत श्री राधा-कृष्ण भगवान की प्राण प्रतिष्ठा, शिव परिवार की मूर्तियों का वास एवं अन्य वैदिक कार्यक्रम होंगे। समापन पर पूर्णाहुति के बाद महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।आयोजकों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन मंदिर पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। मंदिर निर्माण में पूरे गांव का सहयोग सराहनीय रहा है।
