प्रांतीय तैलिक साहू महासभा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, चार पदाधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

भीलवाड़ा। राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा, जयपुर ने संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में भीलवाड़ा शहर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चार समाजसेवियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं। प्रदेशाध्यक्ष देवीलाल साहू की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र आसरवा ने नई नियुक्तियों की घोषणा की। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार भवानी नगर निवासी शंकर लाल गेरोटिया को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, दादाबाड़ी निवासी श्याम लाल बाथरा को जिला महामंत्री, शास्त्री नगर निवासी लालाराम ढाकरिया को जिला उपाध्यक्ष तथा ज्योति नगर निवासी जगदीश चंद्र गुटकणिया को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों के बाद तेली समाज के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समाजजनों ने इसे संगठन को नई ऊर्जा देने वाला निर्णय बताते हुए कहा कि अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से महासभा की गतिविधियों को गति मिलेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक हितों के संरक्षण और विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प दोहराया। महासभा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव, कार्यशैली और समाजसेवा की भावना से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा भीलवाड़ा जिले में प्रांतीय तैलिक साहू महासभा का जनसंपर्क और सामाजिक प्रभाव और अधिक बढ़ेगा।