Homeराजस्थानजयपुरप्रथम कदम फाउंडेशन ने 600 मूक-बधिर बच्चों संग मनाया बाल दिवस, मैजिक–जोकर...

प्रथम कदम फाउंडेशन ने 600 मूक-बधिर बच्चों संग मनाया बाल दिवस, मैजिक–जोकर शो से खिले नन्हे चेहरे

600 विशेष बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान — प्रथम कदम फाउंडेशन का अद्भुत बाल दिवस समारोह

अजय सिंह (चिंटू)

जयपुर -स्मार्ट हलचल|बाल दिवस के अवसर पर प्रथम कदम फाउंडेशन ने 600 मूक-बधिर बच्चों के लिए एक विशेष और भावनात्मक समारोह का आयोजन किया। बच्चों की जरूरतों और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन ने ऐसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए जो वे महसूस कर सकें और आनंद उठा सकें। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी झलकती रही।

कार्यक्रम में बच्चों के लिए मैजिक शो, जोकर शो और चार्ली चैपलिन शो का आयोजन किया गया, जिसने माहौल को खुशनुमा बना दिया। देखने और महसूस करने योग्य इन प्रस्तुतियों ने बच्चों के दिलों में उत्साह भर दिया।

फाउंडेशन की ओर से सभी 600 बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हुए बच्चे मुस्कुराते हुए अपने घर लौटे। कार्यक्रम के माध्यम से फाउंडेशन उन बच्चों तक खुशी पहुँचाने में सफल रहा, जो सुन नहीं सकते और बोल नहीं सकते, लेकिन हर पल को दिल से महसूस करते हैं।

कार्यक्रम में चीफ गेस्ट अनूप खंडेलवाल (एमडी – किराना किंग) मौजूद रहे। उनके साथ कई गणमान्य अतिथि—
सुरभि गुप्ता (ब्रांड एम्बेसडर, प्रथम कदम फाउंडेशन), डॉ. विनोद शाह, आशीष गुप्ता, रखी गंगवाल, नीरज, सुमन बैदवाल, रोशनी सिंह, शालिनी श्यामदसानी और जया—ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

फाउंडेशन के फाउंडर और डायरेक्टर डॉ. पीयूष शाह तथा फाउंडर डायरेक्टर कविता पंजवानी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। फाउंडेशन लगातार ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है और आगे भी करेगा।

कार्यक्रम के अंत में प्रथम कदम फाउंडेशन ने समाज से अपील की कि सभी लोग ऐसे सेवाभावी कार्यक्रमों में सहयोग करते रहें, ताकि विशेष बच्चों की मुस्कान का कारण बन सकें।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES