Homeराज्यउत्तर प्रदेशअमन चैन की दुआ के साथ शांति और सदभाव के साथ कानपर...

अमन चैन की दुआ के साथ शांति और सदभाव के साथ कानपर में मनाई गई बकरीद

अमन चैन की दुआ के साथ शांति और सदभाव के साथ कानपर में मनाई गई बकरीद

– महिलाओं ने भी अदा की नमाज

– मुस्लिम इलाकों में चला कुर्बानियों का दौर, पुलिस करती रही ड्रोन से भी निगरानी

 

सुनील बाजपेई

कानपुर।स्मार्ट हलचल/आज यहां सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद-उल-अजहा बकरीद का त्यौहार शांति और सद्भाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर नमाजियों ने देश में खुशहाली, अमन चैन, सौहार्द व भाईचारे की दुआ की। नमाज पढ़ने के बाद गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद भी दी गई। इसी के साथ ही मुस्लिम इलाकों में कुर्बानियों का दौर भी शुरू हो गया। इस दौरान शहर में संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर तैनात पुलिस बल सीसी कैमरों से निगरानी भी करवाता रहा।

फेथफुलगंज व सुजातगंज ईदगाहों में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी सामूहिक रूप से नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में खुशहाली, अमन, सौहार्द व भाईचारे की दुआ की गई। नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी दी गई। नमाज के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। सुबह से ईद-उल-अजहा की नमाज के लिए ही ईदगाहों व मस्जिदों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दुआ के बाद एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी गई।

इसी तरह से छोटी ईदगाह, ईदगाह उस्मानपुर, ईदगाह मछरिया, ईदगाह गद्दियाना सहित मस्जिदों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। अहले हदीस मसलक की ईदगाहों में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी सामूहिक रूप से नमाज अदा की।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES