मंगरोप@मुकेश खटीक।प्रयत्न संस्था द्वारा कस्बे में शिक्षा, स्वास्थ्य, सोलर ऊर्जा एवं लाइवलीहुड कार्यक्रमों के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।इसी क्रम में शुक्रवार को मंगरोप स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्था के कार्यक्रम अधिकारी कजोड़ जांगिड़ ने विद्यालय का दौरा कर शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य से शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।इस दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने,नवाचार आधारित शिक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने,विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने एवं भविष्य में संचालित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया।संस्था की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधुनिक संसाधनों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम अधिकारी कजोड़ जांगिड़ ने कहा कि प्रयत्न संस्था शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने एवं ग्रामीण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।संस्था का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ उन्हें नई तकनीकों एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से जोड़ना है।बैठक के दौरान शिक्षकों ने भी विद्यालय में संचालित होने वाली गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के हित से जुड़े विभिन्न सुझाव साझा किए।इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश वैष्णव,उप प्रधानाचार्या विमला जायसवाल,संगीता नागौरी,संस्था ट्रेनर अंकित छीपा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद
