Homeस्मार्ट हलचलप्रभावती म.सा. का चातुर्मास हेतु महावीर भवन में हुआ मंगल प्रवेश

प्रभावती म.सा. का चातुर्मास हेतु महावीर भवन में हुआ मंगल प्रवेश

आसींद ।आचार्य विजयराज म.सा. की आज्ञानुवर्तनी शासन प्रभाविका महाश्रमणि रत्ना प्रभावती म.सा. ठाणा 7 का चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश 12 जुलाई शुक्रवार को प्रातः 7.30 बजे आसींद के महावीर भवन में जयकारों के साथ में हुआ। मंगल प्रवेश के इस अवसर पर सकल जैन संघ उपस्थित था। साध्वी प्रभावती ने कहा कि आसींद का यह चातुर्मास धार्मिक एवम आध्यात्मिक से भरा हुआ होगा इसके लिए सभी श्रावक श्राविकाएं तैयार हो जावे। प्रतिदिन जिनवाणी का श्रवण करने के लिए सकल जैन संघ को एक घंटे का समय निकालना है। साध्वी युगप्रभा ने कहा कि वह आसींद की बेटी है, उनका बचपन आसींद में ही बीता है। 25 वर्ष पूर्व दीक्षा अंगीकार की थी दीक्षा के बाद प्रथम बार ही चातुर्मास के लिए आसींद आना हुआ है। चातुर्मास काल में अधिक से अधिक धर्म की गंगा बहे ऐसा सभी श्रावक श्राविकाओं का प्रयास होना चाहिए। इस अवसर पर बालिका मंडल, महिला मंडल, तेरापंथ महिला मंडल, पलक रांका, संघ के संरक्षक शांति लाल बनवट, भंवर लाल कांठेड़, मंत्री पूरण मल चौधरी, अशोक कुमार श्रीमाल, देवी लाल पीपाड़ा सहित कई श्राविकाओं ने प्रस्तुति प्रदान की। ब्यावर, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़, बैंगलोर, चेन्नई , केरिया, भगवानपुरा, परासोली सहित आस पास के श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES