Homeभीलवाड़ाप्रदूषण नियंत्रण कार्यालय में बैठक आयोजित

प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय में बैठक आयोजित

भीलवाड़ा । लकी शर्मा

भीलवाड़ा में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय में शनिवार को बिना वैध सम्मति के संचालित उद्योगों में सम्मति शुल्क के लिए जारी विशेष छूट विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अधिकारी दीपक धनेटवाल ने की उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की मंडल द्वारा लागू की गयी विशेष छूट योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाए। वही संजय पेड़ीवाल ने उनके संगठन में पंजीकृत इकाइयों कि सूची मंडल के साथ साझा की एवं आश्वाशन दिया कि जो इकाई मंडल के सम्मति के दायरे में नहीं आ रही है, उन्हें इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा ईंट भट्टा एसोसिएशन के प्रतिनिधि को भी कहा गया की बहुत भट्टे आज भी ऐसे होंगे जो सम्मति के दायरे में नहीं है उनको शामिल करवाया जाए। जानकारी देते हुए कहा की जल्द ही मंडल द्वारा अवैध रूप से चल रहे ईंट भट्टो के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, उससे पहले जितने भट्टे बिना सम्मति के संचालित है उन सभी को सम्मति के दायरे में लिया जाए। औद्योगिक संगठनो के प्रतिनिधियों द्वारा यह भी मांग की गयी कि यदि संभव हो तो मंडल द्वारा संगठन स्तर पर कैंप का भी आयोजन करवाया जाए जिसके लिए क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा आश्वश्त किया कि, जो भी संगठन इस तरह कैंप आयोजित करवाना चाहते हो वो मंडल को सूचित करवा दे। ज्ञात रहे की मंडल द्वारा 1 दिसम्बर से 29 जनवरी.2025 तक ऐसी इकाइयों को जो बिना मंडल की सम्मति के संचालित है, बकाया शुल्क में रियायत देने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक इकाइयां मंडल के सम्मति के दायरे में आ जाए। इस मौके पर कार्यशाला में मंडल के अधीक्षण वैज्ञानिक अधिकारी महेश सिंह,अध्यक्ष वीविंग मिल एसोसिएशन शम्भू काबरा, लघु उद्योग भारती व जिले के विभिन्न औधोगिक संगठनो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES