नीरज मीणा
महवा। स्मार्ट हलचल/आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय” के संकल्प के तहत पुलिस थाना महवा ने वन्यजीव तस्करी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 03 जीवित कछुए बरामद कर उन्हें वन विभाग टीम को सुपुर्द कर दिया।
जिला पुलिस अधीक्षक दौसा सागर राणा (IPS) के निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक दौसा हेमन्त कलाल (IPS) के मार्गदर्शन में, वृत्ताधिकारी महवा मनोहरलाल मीना के सुपरविजन में थाना महवा के थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार (पु.नि.) के नेतृत्व में गठित टीम ने 16 फरवरी 2026 को ठेकड़ा बाईपास पर यह कार्रवाई की।
वन्यजीव संरक्षण अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी लाडला पुत्र रवि,जाति सींगीवाल निवासी कॉलेज के पास सपेरा बस्ती गंगापुर (हाल मंडावरा फाटक, हिंडोन सिटी जिला करौली) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 03 कछुए बरामद किए गए। वहीं जानकारी मैं पाया गया है कि ग्रामीण क्षेत्र में गांव गांव जाकर लोगों को पैसों का लोभ देकर अपने झांसे में ले लेते हैं और उनसे बोलते हैं कि अगर हमको पीले कलर का कछुआ मिल जाए तो 60 लाख रुपए मिलेंगे लोग पैसे की चक्कर में सब कुछ भूल जाते हैं और लोगों से बोलते हैं हम आपको पीला कलर का कछुआ दिला देंगे फिर उनसे पांच या दस लाख रुपए की मोटी रकम ऐंठकर उस जगह से गायब हो जाते हैं लोग बदनामी की वजह से थानों में नहीं जाते हैं। वहीं ये गैंग कछुआ नाम से प्रसिद्ध है। वहीं महवा थाना पुलिस के जांबाज सिपाही राजेश कुमार ने आरोपी को पकड़ने में अपनी जान को जोखिम में डालकर विशेष भूमिका निभाई है।
इस संबंध में थाना महवा पर प्रकरण संख्या 81/2026 धारा 9/51 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
