Homeराजस्थानअलवर"पी०एम०एस०ए० पर 19 गर्भवती महिलाओं को किया लाभान्वित"

“पी०एम०एस०ए० पर 19 गर्भवती महिलाओं को किया लाभान्वित”

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी|प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पचपहाड़ पर आज “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” का आयोजन रखा गया | स्थानीय वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ० नरेश अग्रवाल ने बताया कि “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” में कुल 19 गर्भवती महिला लाभान्वित हुई जिसमें राज्य सरकार कि महत्वाकांक्षी योजना “माँ वाउचर योजना” के तहत निःशुल्क सोनोग्राफी हेतु कुल 10 गर्भवती महिलाओं को “माँ वाउचर” उपलब्ध करवाये गए | गर्भवती महिलाओं में प्रथम तिमाही की 1, द्वितीय तिमाही की 6 तृतीय तिमाही की 8 गर्भवती महिला एवं तीन व तीन से अधिक जाँच वाली 04 गर्भवती महिलाएं लाभान्वित हुई | इनमे से 7 ग्राम से 10 ग्राम हिमोग्लोबिन की एनीमिया वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार कर लाभान्वित किया तथा 4 गर्भवती महिला को आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन लगाकर लाभान्वित किया गया l

उपस्थित गर्भवती महिलाओं को डॉ० नरेश अग्रवाल द्वारा गर्भावस्था में होने वाले खतरों के लक्षण एव सावधानी रखने के बारे में जानकारी प्रदान की गई | गर्भावस्था में भ्रांतियों से दूर रहकर चिकित्सा सलाह के अनुसार उपचार लेने के लिए प्रेरित किया |

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES