रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/ भवानी मंडी
आयुष्मान आरोग्य मन्दिर-प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पचपहाड़ (एन.क्यू.ए.एस. में राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित) पर आज दिनांक 09 जुलाई 2025, शनिवार को “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” का आयोजन किया गया l. स्थानीय वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ० नरेश अग्रवाल ने बताया कि “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस” पर कुल 33 गर्भवती महिला लाभान्वित हुई जिसमें राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी “माँ वाउचर योजना” में निःशुल्क सोनोग्राफी हेतु 21 गर्भवती महिला को “माँ वाउचर” उपलब्ध करवाये गए |
गर्भवती महिलाओं में प्रथम तिमाही वाली 1 , द्वितीय तिमाही वाली 10, तृतीय तिमाही वाली 8 महिला एवं तीन व तीन से अधिक जाँच वाली 14 महिलाये लाभान्वित हुई | इनमे से 7 ग्राम से 10 ग्राम हिमोग्लोबिन वाली एनीमिया से पीड़ित गर्भवती को उपचार कर लाभान्वित किया एवं दो गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन लगवाया गया |
उपस्थित गर्भवती महिलाओं को डॉ० नरेश अग्रवाल द्वारा गर्भावस्था में होने वाले खतरों के लक्षण एव सावधानी रखने के बारे में जानकारी दी | गर्भावस्था में भ्रांतियों से दूर रहकर चिकित्सा सलाह अनुसार उपचार लेने के लिए प्रेरित किया |