राजगढ़ नगर पालिका में ईओ रही प्रियंका बुडानिया ने
करवाया मुकदमा दर्ज
सादुलपुर, (बजरंग आचार्य ) –
स्मार्ट हलचल|राजगढ़ नगर पालिका में ईओ रही प्रियंका बुडानिया की ओर से एक मुकदमा स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यह मुकदमा जीरो नंबरी एफआईआर के जरिए दर्ज करवाया गया है। इसमें आरोपीय गण पूर्व पार्षद प्रमोद पूनियां, उनका साथी रामनिवास गोदारा, पालिका कार्मिक राकेश धायल और सेनि. सफाई निरीक्षक प्रकाश चंद्र खीचड़ हैं। दर्ज मुकदमे के अनुसार परिवादिनी प्रियंका बुडानिया सितंबर 2021 से नवंबर 2021 तक नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी रही। उस दौरान प्रकाश चंद खीचड़ सफाई निरीक्षक थे जबकि राकेश धायल स्टोर कीपर थे। प्रमोद पूनिया की माता ललिता पूनियां नगर पालिका की उपाध्यक्ष थी। प्रमोद पूनियां व अन्य लोगों ने मिलकर आपराधिक षड्यंत्र से छलपूर्वक दस्तावेज तैयार करवाए गए। इन लोगों ने प्रमाणित प्रतिलिपि के रूप में स्ट्रीट लाइट तथा वायर आदि से संबंधित पत्रावली के 1500 पेज तैयार करवाए, जिस पर ईओ की मोहर लगाकर सफाई निरीक्षक प्रकाश चंद्र के साइन करवाए गए। प्रकाश चंद्र को ईओ रूप में हस्ताक्षर करने का कोई अधिकार नहीं था। बाद में संबंधित पत्रावली को इन लोगों ने साजिश पूर्वक तरीके से गायब भी कर दिया। प्रमाणित प्रतियों का उपयोग परिवादिनी की शिकायत के लिए किया। उसके बाद अनाधिकृत रूप से पत्रवलियों का उपयोग करते हुए उन पत्रावलियों गायब भी कर दिया। राजगढ़ पुलिस ने कूट रचित दस्तावेज तैयार किए जाने व धोखाधड़ी से आदि के आरोप का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।।