Homeभीलवाड़ा11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू

मांडलगढ़ – स्मार्ट हलचल|डॉ.महाराज सिंह उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा एवं मांडलगढ़ आयुर्वेद नोडल अधिकारी डॉ. ज्ञानेंद्र गोयल के आदेशनुसार तीस दिवसीय काउंट डाउन योग कक्षाओ का संचालन नियमित रूप से पीएम श्री राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडलगढ़ में आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष योग प्रशिक्षक विकास सोनी के सानिध्य में संचालित है। सोनी ने बताया कि मांडलगढ़ में कई वर्षों से नियमित योग कक्षाएं सुचारु है एवं जनवरी 2022 से नियमित योग अभ्यास करवाए जा रहे हैं
और पूरे विश्व में मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इस बार इन तीस दिन में 10 विशेष गतिविधियां के साथ करवाया जा रहा है जिसमें स्वास्थ्य से संबंधित कई गतिविधियां सम्मिलित है 20 मई से लेकर 20 जून तक 30 दिन के लिए काउंटडाउन योग कक्षाएं में विभिन्न आसन – प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाये जा रहे है व 21 जून 2025 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग प्रोटोकॉल के आधार पर योग अभ्यास करवाया जा रहा है व से अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर हस्ताक्षर कार्यक्रम किया जा रहे हैं जिसमें बच्चों से लेकर बड़े वरिष्ठ नगर वासी बढ़ चढ़कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे है । योग कक्षा में मांडलगढ़ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनोद वर्मा, संदीप चौधरी, प्रकाश चंदनानी , योग सहयोगी कुनाल टेलानी, दुर्गेश सोनी, रजनी बदलानी, शारदा भंडारी,ओम व्यास ,राजकुमार व्यास, राजकुमार साहू सहित कई नगर वासी उपस्थित रहे

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES