नीरज मीणा
महवा।स्मार्ट हलचल/महवा में विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक राजेन्द्र मीणा ने उपखण्ड कार्यालय महवा में उच्च स्तरीय बैठक ली। इस बैठक में उपखण्ड अधिकारी महवा-मंडावर, तहसीलदार (महवा, मंडावर, बैजूपाड़ा) एवं विकास अधिकारी महवा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में राज्य बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गंभीर चर्चा हुई।
विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से जमीन पर उतारा जाए।
क्षेत्र की पानी, बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विधायक राजेन्द्र मीणा ने कहा कि
“जनता को राहत देना हमारी प्राथमिकता है, हर समस्या का त्वरित समाधान होना चाहिए।”
फोकस में क्या रहा?
बजट घोषणाओं की प्रगति समीक्षा विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश आमजन की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई अधिकारियों को जवाबदेही तय करने के आदेश संदेश साफ है — अब विकास कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी!
