Homeभीलवाड़ाप्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फूले की 197वीं...

प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फूले की 197वीं जयंती

भीलवाड़ा :- महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की 197वीं जयंती के अवसर पर फूले सेवा संस्थान एवं माली (सैनी) महासभा के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए भक्ति भाव और निष्ठा पूर्वक प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के अध्यक्ष ने कहा कि भारत के महान सामाजिक पुरोधा महात्मा ज्योतिबा फूले के विचार और उनका दृष्टिकोण आज के इस दौर में भी प्रासंगिक है। युवा, महिला, पुरूष उनके जीवन मूल्यों को अपने जीवन में उतार कर स्वयं का ही नहीं अपितु परिवार, समाज और राष्ट्र का भी कल्याण कर सकते है। विचार गोष्ठी से पूर्व फूले के अनुयायियों ने फूले की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर सभी ने उनके विचारों को अपनाकर उनके बताये मार्ग पर चलने का सकल्प लिया। विचार गोष्ठी में सभी वक्ताओं ने भारत सरकार से महात्मा ज्योतिबा फूले को भारत रत्न देने की मांग भी की।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES