संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने ऐसी टिप्पणी की है, जो कि अब तूल पकड़ती दिखाई दे रही है. संसद परिसर में पत्रकारों के सवाल पूछने पर सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को Poor Lady (बेचारी महिला) कह डाला. सीनियर कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी को बीजेपी ने अपमानजनक करार दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी” को लेकर गांधी परिवार पर हमला किया और कहा कि कांग्रेस की सामंती मानसिकता इस बात को पचा नहीं पा रही है कि एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बन गई है.
देश के प्रथम नागरिक के इस अपमान से लोग काफी नाराज है। आदिवासी महिला राष्ट्रपति के प्रति कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की इस सोच को लेकर लोग तंज कस रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस की किरकिरी हो रही है।
दरअसल, राष्ट्रपति के भाषण के बाद जब मीडिया ने सोनिया गांधी से अभिभाषण पर प्रतिक्रिया ली तब सोनिया गांधी चुप रही जिस पर राहुल गांधी ने झूठे वादे करने का भाजपा पर आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण को उबाऊ बताया जिस पर सोनिया गांधी ने कहा रष्ट्रपति अभिभाषण देते हुए अंत तक बहुत थक गई थीं…वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, पूअर लेडी”!
बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और कहा भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने विभिन्न केंद्र सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, तथा जनता के लिए ऋण और बीमा के सरलीकरण पर जोर दिया। उन्होंने विदेशी निवेशों की आमद का उल्लेख किया, जो बदले में भारत के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ावा दे रहा है। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रपति ने संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ मनाई तथा जम्मू-कश्मीर में एक महत्वपूर्ण रेलवे परियोजना के पूरा होने की सराहना की।