रामेश्वर डागुर चिनायटा बने चौबीसा अध्यक्ष

अजीम खान चिनायटा

स्मार्ट हलचल करौली,शेरपुर / बुधवार को ननुआ पटेल शेरपुर की अध्यक्षता मे जटनंगला में सम्पन्न हुई। जिसमें समाज के विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई ।सदन ने एक मत होकर पूर्व कार्यकारिणी के गठन पर असंतोष जाहिर किया। तथा सभी ने समाज को गति देने एवं स्वच्छ व्यक्तित्व को समाज की कमान सौंपने का निर्णय लिया । सदन ने सर्वसम्मति से रामेश्वर डागुर चिनायटा को जाट समाज चौबीसा का अध्यक्ष बनाया गया।
कार्यकारिणी में महामंत्री नरेंद्र सिंह डागुर पोछड़ी, कोषाध्यक्ष राधे पटेल हुक्मीखेड़ा, प्रवक्ता उधम सिंह डागुर शेरपुर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंह डागुर तिलंगा ढिंढोरा, उपाध्यक्ष कल्याण सिंह धंधावली, वीर सिंह डागुर छतरीपुरा, मीडिया प्रभारी नाहर सिंह डागुर खीप का पुरा ,चरण सिंह डागुर ढिंढोरा, संगठन मंत्री गोपाल सिंह डागुर खरैटा,पूर्व प्रधान करण सिंह डागुर ढिंढोरा को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया ।
इस दौरान चौबीसा से रमेश चंद डागुर पूर्व अध्यक्ष जाट समाज चौरासी, भूदेव सिंह खरेटा,रामलाल पोछड़ी धर्मा डागुर छत्रीपुरा, भंगो से रामदयाल, सुमेर खीपकापुरा परसराम रारा शाहपुर,कामराज शेरपुर , मानसिंह खिजुरी, लछमन सोमली, गोपाल सिंह सोमला रात्रा,जगदीश भांकर धांधवली,राकेश ढिंढोरा,कलुआ हुक्मीखेड़ा, रामचरण डागुर पूर्व महामंत्री जाट समाज चौबीसा , विजय सिंह डागुर जिलाध्यक्ष राजस्थान जाट समाज करौली आदि लोग मौजूद रहे।