Homeराजस्थानकोटा-बूंदीअसरार अहमद को बनाया कोटा देहात कांग्रेस अल्पसंख्यक का अध्यक्ष

असरार अहमद को बनाया कोटा देहात कांग्रेस अल्पसंख्यक का अध्यक्ष

इंजीनियर रवि मीणा

कोटा: स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्षों की नियुक्त की गई प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोबदार ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के राय मशवरे से कोटा देहात कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष के पद पर असरार अहमद को जिम्मेदारी दी है।असरार अहमद को पूर्व में पूर्व कैबिनेट मंत्री भरतसिंह जी कुंदपुर के द्वारा सांगोद कांग्रेस मंडल अध्यक्ष व जेल समिति सदस्य बनवाया गया था उन पदो पर रहते हुए असरार अहमद ने ईमानदारी के साथ कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य किया था अब उन्हें अल्पसंख्यक देहात कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है अल्पसंख्यक कांग्रेस देहात अध्यक्ष बनने पर असरार अहमद ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व व अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोबदार लाडपुरा प्रधान नाइनुद्दीन गुड्डू अल्पसंख्यक प्रभारी सिद्धिक कुरैशी पूर्व विधायक व कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रह्लाद गुंजल मोइनउद्दीन गुड्डू प्रदेश सचिव दुष्यंत शर्मा वसीम खान व समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं व साथियों का आभार व्यक्त किया है साथ ही नई नियुक्त कांग्रेस देहात अल्पसंख्यक अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सांगोद जेल समिति सदस्य सांगोद की जिम्मेदारी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय भरतसिंह के द्वारा दी गई थी जिसे मैंने ईमानदारी के साथ पूरा करने का प्रयास किया उनका भी में सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ अब मुझे देहात अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी अल्पसंख्यक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एमडी चौपदार द्वारा दी गई है उसे ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करके काँग्रेस अल्पसंख्यक पार्टी को मजबूती प्रदान कर कार्यकरताओ व आम जन की समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास करूंगा!!

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES