Homeराजस्थानकोटा-बूंदीमनोज सुवालका दूसरी बार बने नगर कांग्रेस कमेटी सांगोद के अध्यक्ष

मनोज सुवालका दूसरी बार बने नगर कांग्रेस कमेटी सांगोद के अध्यक्ष

स्मार्ट हलचल : रवि मीणा

कोटा: स्मार्ट हलचल/राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह जी डोटासरा के द्वारा देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जी की अनुशंसा पर मनोज सुवालका को दूसरी बार नगर कांग्रेस कमेटी सांगोद के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं जगदीश नागर को नगर प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस पर नगर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। नवनियुक्त कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका ने इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह जी डोटासरा, देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जी एवं पूर्व विधायक व लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद जी गुंजल, सांगोद विधानसभा कांग्रेस प्रभारी विक्रम स्वामी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा शकील अहमद, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष कपिल नागर सहित तमाम शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। और भरोसा दिलाया है कि दोबारा नगर अध्यक्ष के पद की जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। और विश्वास अनुरूप समर्पित भाव से सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेगें!!

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES