बानसूर। स्मार्ट हलचल|राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा बानसूर के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को अमर बाबा गिरधारी दास मंदिर परिसर में संपन्न हुए। चुनाव जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव की देखरेख में हुए। चुनाव अधिकारी राकेश अग्रवाल और सहायक चुनाव अधिकारी बाबूलाल यादव ने चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया। इस दौरान राजपाल शर्मा को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों पर रामावतार मीणा को संरक्षक और दयानंद शर्मा को सभाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संतोष सोनी महिला उपसभाध्यक्ष और राजेश कुमार शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष बने। प्रारंभिक शिक्षा के उपाध्यक्ष पद पर चंद्रकांत सैनी और माध्यमिक शिक्षा के लिए पुष्पेंद्र सोनी को चुना गया। सुशीला चौधरी महिला उपाध्यक्ष बनीं। त्रिलोक सिंह चौहान मंत्री और अशोक यादव महिला मंत्री नियुक्त हुए। सतीश कुमार मीणा कोषाध्यक्ष और ख्यालीराम ऑडिटर चुने गए।जिला महासमिति के लिए बाबूलाल यादव, राजेश शर्मा और रामावतार मीणा को सदस्य चुना गया। कार्यक्रम में विजय कुमार सैनी और सुरेंद्र जांगिड़ ने अपने विचार रखे। जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव ने संगठन के विधान की जानकारी दी। नवनियुक्त अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने सभी को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।