भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली
स्मार्ट हलचल,बानसूर । भाजपा कार्यालय पर 12 अप्रैल को अलवर में जन आक्रोश रैली को लेकर बैठक हुई। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष उमेद भाया ने बानसूर के पांचों मंडलों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली और 12 अप्रैल को अलवर के कंपनी बाग में आयोजित जन आक्रोश रैली में ज्यादा से ज्यादा पहुंचने की अपील की गई इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उमेद भाया ने बताया कि राजस्थान में नाराज लोगों की सरकार है, जिसमें नेता अफसर और कर्मचारी सभी एक दूसरे से नाराज है। वहीं भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के खिलाफ पिछले 4 सालों से सड़क पर संघर्ष कर रही है। उसी संघर्ष का शंखनाद कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के नाम से पूरे राजस्थान में प्रत्येक जिला राजकीय मुख्यालय पर जन आक्रोश महा घेराव किया जाएगा।
जिसमें राजस्थान प्रदेश के नेतृत्व में 12 अप्रैल की तारीख तय की गई है, जो अलवर के कंपनी बाग में सुबह 10 बजे आयोजित होगी। 12 अप्रैल को जन आक्रोश महा घेराव कार्यक्रम में राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित भारत सरकार के मंत्री शामिल होंगे। इसको लेकर आज बानसूर में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं व मंडल अध्यक्षों के साथ रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। वहीं 12अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को अलवर पहुंचने के निर्देश दिए गए।इस दौरान बैठक में जिला अध्यक्ष उमेद भाया, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, जगदीश सूद, अशोक भरगड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामानंद दीक्षित, सतीश बाल्मीकी, मनोज यादव देवी सिंह शेखावत पूर्व यूआईटी चेयरमैन, योगेश सोनी सहित पांचों मंडल अध्यक्ष और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।