Homeभीलवाड़ाप्रेस क्लब आसींद की नई कार्यकारिणी घोषित: सम्पत शर्मा सर्वसम्मति से बने...

प्रेस क्लब आसींद की नई कार्यकारिणी घोषित: सम्पत शर्मा सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

सुरेश चन्द्र मेघवंशी (मोड़ का निंबाहेड़ा)

बन्नी के बालाजी मंदिर (सवाईभोज) परिसर में शनिवार को प्रेस क्लब आसींद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। दो वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में पिछले कार्यों की समीक्षा तथा आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में क्लब की मजबूती और विकास को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। नवीन प्रेस क्लब भवन निर्माण, भूमि आवंटन तथा पत्रकारों के लिए आवासीय कॉलोनी हेतु प्रयास करने की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित अध्यक्ष को सौंपी गई।
निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी
क्लब की एकता और गरिमा को बनाए रखते हुए सभी पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया गया।
संरक्षक: निसार अहमद शेख, दिनेश साहू
अध्यक्ष: सम्पत शर्मा
सचिव: सुरेश चन्द्र मेघवंशी
कोषाध्यक्ष: सांवर मल शर्मा
कार्यकारी अध्यक्ष: परमवीर सिंह
उपाध्यक्ष: मुकेश कुमार रेगर, प्रकाश खटीक
महासचिव: टीकमचंद सोनी
महामंत्री: विजयपाल सिंह
प्रवक्ता: जगदीश
संरक्षक दिनेश साहू ने कहा, “संगठन की एकता ही हमारी शक्ति है। निर्विरोध चयन यह दर्शाता है कि आसींद के सभी पत्रकार साथी पत्रकारिता के मूल्यों और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह एकजुट हैं।”

पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सम्पत शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के पत्रकारों के हितों की रक्षा करना, आपसी समन्वय बढ़ाना और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना रहेगा। बैठक में संगठन के सभी सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular