Homeराजस्थानजयपुरमंडावर के प्रेस क्लब अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बागड़ी की माता...

मंडावर के प्रेस क्लब अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बागड़ी की माता के निधन पर जताया शोक

नीरज मीणा

महुवा।स्मार्ट हलचल/यहां मंडावर में दैनिक नवज्योति के वरिष्ठ पत्रकार और मंडावर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेश बागड़ी की माता के निधन पर पत्रकार संगठन सहित राजनैतिक,सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों ने गहराया दु:ख व्यक्त किया गया। जानकारी के अनुसार मंडावर के वरिष्ठ पत्रकार की माता समाजसेविका उगन्ती देवी पत्नी रामचरण मीणा निवासी मंडावर गांव का सोमवार देर रात्रि को आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 75 वर्ष की उम्र में अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गई है। पत्रकार की माताश्री के निधन की सूचना मिलते ही पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकार संघ महुवा अध्यक्ष अवधेश अवस्थी,पत्रकार हरिसिंह नांगलोत,ओमप्रकाश भारद्वाज,गोविंद शर्मा,राजेश भारद्वाज,विजय सिंह मीणा,पवन जोशी, सतीश जोशी,अमन शर्मा, नीरज ऊकरूंद,सीताराम प्रजापत, राहुल जोशी, वीरेंद्र गोयल सहित अनेक पत्रकारों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।राजनीतिक व्यक्तियों ने भी श्रीमती उगन्ती देवी के निधन पर शोक जताया हैं। पत्रकार बागड़ी की माता श्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। सभी ने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। इनके अलावा विभिन्न समाजिक संगठन,शिक्षण संगठन एवं राजनेताओं ने पत्रकार की माता श्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES