Homeअजमेरप्रिंस जांगिड़ जेठाणिया खेल मंत्री नियुक्त

प्रिंस जांगिड़ जेठाणिया खेल मंत्री नियुक्त

अनिल कुमार

जिला ब्यावर|स्मार्ट हलचल|ब्यावर श्री जांगिड़ ब्राह्मण युवा संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन व शपथ ग्रहण समारोह श्री विश्वकर्मा भवन, मेवाड़ी गेट बाहर, ब्यावर में सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ किया गया। समारोह में समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जांगिड़ ब्राह्मण नवनिर्वाचित युवा संघ ब्यावर की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें प्रिंस जांगिड़ जेठाणिया को खेल मंत्री नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकता, युवाओं की भागीदारी एवं संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES