Homeबीकानेरबैरासर गुमाना के पहले प्रधानाचार्य का ग्रामवासियों द्वारा सम्मान

बैरासर गुमाना के पहले प्रधानाचार्य का ग्रामवासियों द्वारा सम्मान

सादुलपुर, (बजरंग आचार्य )-
स्मार्ट हलचल|राजगढ़ तहसील के राजस्व ग्राम बैरासर गुमाना में प्रधानाचार्य पद पर कार्यग्रहण करने वाले महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के गोल्ड मैडलिस्ट विकास झोथड़ा का ग्रामवासियों की तरफ से सम्मान किया गया। अध्यापक सुनिल बैरासर ने बताया कि गांव के पहले प्रधानाचार्य का सम्मान गणमान्य ग्रामवासियों व युवाओं के साथ उनके निज आवास पर किया गया।
इस अवसर पर गांव में नवीन पहल के अन्तर्गत राजकीय सेवा में चयनित या विशिष्ट क्षेत्र में बेहतर करने वाले हर व्यक्तित्व का निज आवास पर पौधा देकर सम्मान किया जायेगा।प्रधानाचार्य विकास झोथड़ा ने अपने संबोधन में ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं के लिए मार्गदर्शन में हर संभव उपलब्ध रहने के साथ बेहतर कार्यों में सहयोग में जुड़े रहने का आह्वान किया।
अध्यापक सुनिल बैरासर की इस पहल का सभी ने स्वागत किया।इस अवसर पर गांव के सूबेदार प्रतापसिंह झोथड़ा, जयवीर झोथड़ा, सेवानिवृत अध्यापक रणवीर डांगी, दीपाराम खटाना, लालचंद प्रजापत,जलेसिंह झोथड़ा, नेकीराम झोथड़ा, सुभाष नायक, हरिराम धानक, शीशराम खटाना, सुरेन्द्र झोथड़ा, पीटीआई नफेसिंह झोथड़ा, महेन्द्र झोथड़ा,कमल डांगी व नवयुवक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES